Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में दी 54 सौ करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात
new delhi, Prime Minister  , West Bengal

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 54 सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘विकास से सशक्तिकरण’, ‘रोजगार से आत्मनिर्भरता’ और ‘संवेदनशीलता से सुशासन’ को भारत के विकास का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा हो रही है। इस दिशा में भारत में हो रहे बुनियादी बदलाव एक मजबूत आधार बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आज दुर्गापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्गापुर में 54 सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर भारत की श्रमशक्ति का बड़ा केंद्र है और इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी, गैस आधारित अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को बल मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में बीपीसीएल की 1,950 करोड़ रुपये की सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी। इसके तहत घरों और व्यवसायों को पीएनजी और सीएनजी की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में गैस कनेक्टिविटी पर बहुत काम हुआ है। पिछले दशक में, हर घर तक एलपीजी पहुँची है और दुनिया ने इसकी सराहना की है। हमने वन नेशन, वन गैस विजन पर काम किया और प्रधानमंत्री ऊर्जा योजना बनाई। इसके तहत पश्चिम बंगाल सहित भारत के छह पूर्वी राज्यों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

प्रधानमंत्री ने दुर्गापुर से कोलकाता तक 132 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन का भी उद्घाटन किया, जिसकी लागत 1,190 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने 1,457 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली एफजीडी को भी राष्ट्र को समर्पित किया। रेल क्षेत्र में पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन के दोहरीकरण और तोपसी व पांडबेश्वर में 380 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए आरओबी का भी उद्घाटन किया गया।

 

MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.