Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस व‍िधायकों ने सदन की कार्यवाही का क‍िया बह‍िष्‍कार
raipur, Congress MLAs boycotted, House

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के अंति‍म द‍िन शुक्रवार को भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश का मामला गूंजा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी के हिरासत में लिए जाने पर हंगामा मचाते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन की दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार कर द‍िया।


नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा कि सदन के बाहर ईडी का दबाव है। भूपेश बघेल के यहां ईडी का छापा पड़ा है। आज बच्चे का जन्मदिन है और उसे उठा लिया गया है। यह सब सरकार के दबाव में हो रहा है। आज के दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार करते हैं।

उल्‍लेखनीय है क‍ि शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा। जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी बहुचर्चित शराब घोटाला मामले से जुड़ी है।

इससे पहले भी भूपेश बघेल के निवास पर ईडी ने छापा मारा था, जिसमें 11 घंटे की जांच के बाद 32-33 लाख रुपये और कुछ दस्तावेज जब्त किए गए थे। इस बार भी रायपुर, भिलाई सहित प्रदेश के 14 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.