Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारी बारिश का यलो अलर्ट
raipur, Yellow alert , heavy rain

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, 23 जुलाई को 17 जिलों में मूसलाधार वर्षा की संभावना जताई गई है। बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है।
राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बाढ़ की आशंका है। रविवार को हुई तेज बारिश से प्रदेश के नदी-नाले उफान पर आ गए। कवर्धा जिले के रानीदहरा जलप्रपात में घूमने पहुंचे पांच पर्यटक लौटते समय पुल पार करते हुए पानी के तेज बहाव में बह गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है,एक अब भी लापता है,जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लापता पर्यटक की तलाश में जुटी है।

 
कवर्धा जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को दोपहर बाद अचानक तेज बारिश के कारण रानी दहरा जलप्रपात में दो लोग बाइक सहित पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से एक व्यक्ति नरेंद्र पाल पिता औतार सिंह (45 वर्ष), निवासी मुंगेली का शव झरने से लगभग 3 किलोमीटर दूर बरामद किया गया है। वहीं, दूसरा व्यक्ति ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया है और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।वहीं भारी बारिश से दल्ली राजहरा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। एक नाले के तेज बहाव में एक गाय बह गई। दल्ली राजहरा से अंतागढ़ जाने वाला रेलवे ट्रैक भी जलभराव के कारण डूब गया, जिससे ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है।

 

 

 

MadhyaBharat 21 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.