Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
एएसआई ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
datia, ASI committed suicide ,hanging himself

दतिया । भांडेर ब्लॉक के गोदन थाने में पदस्थ एएसआई प्रमोद पावन पुत्र मायाराम पावन (55) ने थाना परिसर में बने अपने सरकारी आवास में मंगलवार सुबह गमझे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पहले उन्होंने तीन वीडियो एवं कुछ आवेदन सोशल मीडिया पर डाले, जिसमें उन्हाेंने गोदन थाना प्रभारी अरविंद भदाैरिया, थरेट थाना प्रभारी हसन खान समेत चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह वीडियो उन्होंने आत्महत्या से ठीक पहले अपने बेटे धीरेंद्र पावन को भेजे थे। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बेटे धीरेंद्र ने जब यह वीडियो देखे तो उसने तुरंत अपने पिता को फोन लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

 
 
 

आशंका होने पर उसने अपने चाचा अनिरुद्ध पावन को जानकारी दी, जो एमपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और दतिया के बड़ौनी थाना में पदस्थ हैं। अनिरुद्ध ने तुरंत किसी को गोदन थाने में बने प्रमोद पावन के निवास पर भेजा, जहां उनका शव फांसी पर लटका मिला। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और शव की वीडियोग्राफी करवा कर पंचनामा तैयार किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

एसपी सूरज वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं। मूल रूप से भिंड जिले के बम्बनपुरा गांव के निवासी प्रमोद पावन वर्तमान में गोदन थाने में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। उन्हें दो साल पहले प्रमोशन मिला था। जिसके बाद उनका ट्रांसफर भिंड जिले के गोहद थाने से दतिया जिले में हुआ था। पहले वे पण्डोखर थाने में पदस्थ रहे और करीब दस माह पहले उनका ट्रांसफर गोदन थाने में कर दिया गया था। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।

 

मृतक के पुत्र अरविंद पावन का कहना है कि हमें इंसाफ चाहिए। मृतक के छोटे भाई हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध पावन ने बताया कि प्रमोद का कभी किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं रहा और न ही उनके खिलाफ कोई विभागीय जांच चल रही थी। वे अत्यंत सीधे-सादे स्वभाव के व्यक्ति थे।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि गोदन थाना प्रभारी अरविंद भदाैरिया और उनके कुछ स्टाफ लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। इस बारे में उन्होंने कई बार एसपी कार्यालय में शिकायत भी की, ट्रांसफर या लाइन अटैच करने की मांग भी रखी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अगर समय रहते कोई कदम उठाया गया होता तो यह दुखद घटना नहीं घटती। मौके पर पहुंचे सेवढ़ा एसडीओपी अजय चनाना ने अनिरुद्ध पावन की बात दतिया एसपी सूरज वर्मा से करवाई। बातचीत में अनिरुद्ध ने कहा कि उन्होंने कई बार अपने भाई के साथ पहुंच कर आपसे शिकायत की थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उन्होंने एसपी से आग्रह किया कि अब निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। एसपी वर्मा ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया है।

 

जांच के लिए विशेष टीम गठित

दतिया एसपी सूरज वर्मा ने कहा कि मामले की जांच डीएसपी अजाक उमेश गर्ग को सौंपी गई है। वीडियो की भी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। थाना प्रभारी को हटाया गया है साथ ही एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करेगी। डीएसपी उमेश गर्ग ने बताया कि जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

MadhyaBharat 22 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.