Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
लमानी रेलवे क्रॉसिंग में जाम में फंसने का सिलसिला जारी
jagdalpur,  process of getting stuck , traffic jam

जगदलपुर । बस्तर जिला मुख्यालय के लमानी रेलवे क्रॉसिंग पर आज एक बार फिर यहां आधे घंटे से भी अधिक समय तक मालगाड़ी खड़ी रही, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही । लगभग 30 से 45 मिनट तक रेलवे फाटक बंद रहा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई । भीषण जाम में फंसे एक वाहन चालक ने बताया कि आधा घंटा से ज्यादा हो गया है। हम ना आगे बढ़ पा रहे हैं, ना ही पीछे जा सकते हैं। दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लगी है।

 

दरअसल इस क्रॉसिंग को लेकर लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। यह मार्ग नेशनल हाईवे को जोड़ता है और यही रास्ता हैदराबाद, बीजापुर, दंतेवाड़ा और रायपुर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है, लेकिन बार-बार उठाई गई मांग के बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है। कई बार इसी क्रॉसिंग पर एंबुलेंस तक फंस चुकी है। जान पर बन आती है, लेकिन व्यवस्था टस से मस नहीं होती।

 

जब इस मामले पर स्टेशन मास्टर से सवाल किया गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं थी, हम तुरंत जांच करवाते हैं। बातचीत के कुछ ही देर बाद फाटक खोला गया और धीरे-धीरे जाम की स्थिति सामान्य हुई, लेकिन सवाल अब भी वहीं है। कब तक ऐसे ही लापरवाही के बीच लोग फंसे रहेंगे और कब इस क्रॉसिंग को ओवरब्रिज मिलेगा।

MadhyaBharat 26 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.