Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
gamdhinagar, Heavy rains , Control Room

गांधीनगर । गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश हो रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल राज्य में व्यापक वर्षा की स्थिति को देखते हुए आज अचानक  स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम के दौरे पर पहुंचे और बारिश के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।  

मुख्यमंत्री पटेल ने सुरेन्द्रनगर, पाटण, अरवल्ली, अहमदाबाद, मेहसाणा, बनासकांठा, साबरकांठा और खेड़ा के जिला कलेक्टरों के साथ टेलिफोन पर बातचीत की और उनके जिलों में बरसात के कारण उत्पन्न हालात की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट मोड पर रहते हुए वर्षा की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और पूरे प्रशासनिक अमले को सतर्क रहते हुए स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के साथ संपर्क में बनाए रखने के साथ जिले की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

 
MadhyaBharat 27 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.