Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सेल्फी लेने के दाैरान झरने में गिरा किशाेर डूबा
betul,  teenager drowned , taking a selfie

बैतूल । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में खेड़ी गांव के पास रविवार दाेपहर काे कन्हैया कोल झरने में एक किशाेर डूब गया। किशाेर अपने दाेस्ताें के साथ पिकनिक मनाने आया था। सेल्फी लेने के दाैरान हादसा हाे गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम उसे तलाश करने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था।

 

जानकारी अनुसार बैतूल बाजार के भवानी माेहल्ला निवासी 16 वर्षीय पीयूष परिहार दसवीं का छात्र था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। रविवार काे पीयूष अपने पांच दोस्तों के साथ खेड़ी गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर कन्हैया कोल झरनेपर पिकनिक पर आया था। सभी दाेस्त नहाने के लिए पानी में उतर गए। वहां पीयूष अपने दोस्तों के साथ झरने के ऊपरी हिस्से में पत्थरों पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा और कहीं डूब गया। दोस्त शोर मचाते रहे, लेकिन जब तक कोई मदद पहुंचती, वह पानी में समा चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कांटों और अन्य संसाधनों से झरने में तलाश जारी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव नहीं मिला था। पीयूष के पिता परसराम परिहार खेती करते हैं। वह उनका एकलौता बेटा है। मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है।
वन विभाग ने तीन दिन पहले ही ऐसे झरनों और पर्यटन स्थलों पर बिना अनुमति प्रवेश न करने और सतर्कता बरतने की एडवाइजरी जारी की थी। बावजूद इसके युवा सेल्फी और मस्ती के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। प्रशासन ने अपील की है कि ऐसे खतरनाक स्थलों पर जाने से बचें। झरनों के पास फोटो और वीडियो बनाना जानलेवा हो सकता है।

 
 

 

MadhyaBharat 27 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.