Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
डिंपल यादव के समर्थन में संसद के बाहर राजग सांसदों का प्रदर्शन
new delhi,NDA MPs protest , Dimple Yadav

नई दिल्ली । अखिल भारतीय इमाम एसोसिएशन (एआईआईए) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी द्वारा एक टेलीविजन बहस के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)की सांसद डिंपल यादव पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। राजग के घटक दलों की सभी महिला सांसदों ने इस टिप्पणी की निंदा की है।

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राजग सांसदों ने डिंपल यादव के मुद्दे पर अखिलेश यादव को घेरा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मौलाना साजिद रशीदी ने सपा प्रमुख की पत्नी और सांसद डिंपल यादव को लेकर एक टिप्पणी की थी। मौलाना रशीदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मौलाना यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मस्जिद में हुई बैठक में सपा की तरफ से दो महिलाएं बैठी हैं। एक इकरा हसन हैं जो सर ढक कर बैठी हैं। इसी के बाद मौलाना ने डिंपल यादव के पहनावे पर कमेंट किया।

MadhyaBharat 28 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.