Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा से भाग रहा विपक्ष : रिजिजू
new delhi, Opposition running away, Rijiju

नई दिल्ली । सरकार ने लोकसभा में आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा शुरू होने के पहले कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों द्वारा बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मसले पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने को धोखाधड़ी करार दिया है और आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया।

 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद भवन परिसर में अपने कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि विपक्ष के साथ आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा को लेकर बनी सहमति के बावजूद अचानक से नयी शर्तें लेकर सदन में हंगामा करना धोखा है। विपक्ष ने आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा को लेकर बनी सहमति से पलटी मारी है।

 

श्री रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में रक्षा मंत्री चर्चा की शुरुआत करेंगे। विपक्ष को रक्षा मंत्री की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपील करते हैं कि कोई भी पार्टी पाकिस्तान की भाषा ना बोले और सेना का मनोबल नहीं तोड़े।

 

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में 12 बजे आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा शुरू होनी थी। जैसे ही अध्यक्ष ओम बिरला ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद चर्चा की शुरुआत की घोषणा की तो विपक्ष के सदस्यों ने मांग उठायी कि सरकार इस चर्चा के बाद बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर चर्चा कराने का आश्वासन दे। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष ने इस पर कार्यवाही एक बजे तक स्थगित करने का एलान कर दिया।

MadhyaBharat 28 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.