Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
17 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार धरने पर बैठे
raipur, Tehsildar and Naib Tehsildar , point demands

रायपुर । छत्तीसगढ़ केे तहसीलदार और नायब तहसीलदार 17 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले आज साेमवार से रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर चरणबद्ध आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इस आंदोलन का आज पहला दिन है, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिले के तहसीलदास और नायब तहसीलदार अवकाश लेकर प्रदर्शन कर बैठ गए है।


छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन शासन द्वारा लंबे समय से लंबित समस्याओं, संसाधनों की कमी, पदोन्नति एवं संरचनात्मक सुधार की मांगों की अनदेखी के विरोध में किया जा रहा है। इसकी आज से जिलास्तर से रूप में हुई है। आज रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल सहित सभी जिलों में किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में करीब से 550 के करीब तहसीलदार की संख्या है। कल 29 जुलाई को संभागस्तर पर और 30 जुलाई को प्रांतस्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


उन्हाेंने बताया कि 17 सूत्रीय मांगाें में सभी तहसीलों में स्वीकृत सेटअप की पदस्थापना, तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति प्रक्रिया, नायब तहसीलदार पद को राजपत्रित करने की मांग, ग्रेड पे में शीघ्र सुधार, शासकीय वाहन की उपलब्धता, निलंबन से बहाली, न्यायालयीन प्रकरणों में आदेशों का पालन, न्यायालयीन आदेशों पर एफआईआर नहीं, न्यायालय में उपस्थिति हेतु व्यवस्था, मानदेय भुगतान एवं नियुक्ति, प्रशिक्षित ऑपरेटर की नियुक्ति, एसएलआर/एएसएलआर की बहाली, व्यक्तिगत मोबाइल नंबर की गोपनीयता, राजस्व न्यायालयों की सुरक्षा हेतु सुरक्षाकर्मी, सड़क दुर्घटना में मुआवजा की व्यवस्था, संघ की मान्यता, विशेषज्ञ कमिटी का गठन शामिल हैं।


 

 

MadhyaBharat 28 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.