Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
विदिशा में स्कूल वैन का इंतजार कर रहे दो बच्चे बहे
vidisha, Two children waiting, drowned

विदिशा । मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हाे गए है। भारी बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रही है। इसी कड़ी में भारी बारिश के चलते ग्यारसपुर की दुर्गा चौक पर एक स्कूली बच्ची बह गई। उसे बचाने उतरे भाई भी बह गया। आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह दोनों को बचा लिया।

 

दरअसल मंगलवार सुबह विदिशा जिले के ग्यारसपुर में पॉलिथीन ओढ़ी एक बच्ची अपने भाई के साथ स्कूल वैन का इंतजार कर रही थी। तभी कॉलोनी में पानी का तेज बहाव आया और बच्ची बह गई। उसे बचाने उसका भाई दौड़ा, लेकिन वह भी बहने लगा। बच्ची लोडिंग वाहन के नीचे से बहते हुए चौराहे तक पहुंच गई और चीखती रही। आसपास खड़े लोगों ने सूझबूझ से भाई बहन दोनों को बचा लिया।

 
 

भोपाल में कलियासोत डैम का गेट खोला
भोपाल में कोलांस नदी के एक फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के गेटों की टेस्टिंग की गई। सबसे पहले सायरन बजाया गया, जिससे लोग सतर्क हो सकें। इसके बाद एक गेट को खोला गया। इस सीजन में पहली बार कलियासोत डैम का गेट खोला गया है।

 


तवा डैम के 9 गेट खोले गए

इटारसी में तवा डैम से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डैम के 9 गेट 7-7 फीट की ऊंचाई तक खोले गए हैं। वर्तमान में डैम का जलस्तर 1159.80 फीट है। वहीं बैतूल के सारणी में सतपुड़ा बांध के भी 5 गेट 2.2 फीट तक खोले गए हैं। बीते 24 घंटे में डैम के कैचमेंट एरिया में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई।

 
 
MadhyaBharat 29 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.