Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब तक नहीं मिला भुगतान
ambikapur, Tendu leaf collectors, payment yet

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम जामा में तेंदूपत्ता संग्राहकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मई 2025 में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य पूरा करने के बावजूद अब तक इन्हें मेहनताना नहीं मिला है। भुगतान की आस में ग्रामीण बार-बार वन विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, जबकि खेती के लिए उन्हें कर्ज का सहारा लेना पड़ा।

सोमवार को गांव के 40 से अधिक संग्राहक लखनपुर वन विभाग कार्यालय पहुंचे और पोषक अधिकारी प्रेम सिंह से मुलाकात कर जल्द भुगतान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने मई में जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर गड्डियों के रूप में फड़ मुंशी को जमा किया था, जिसकी राशि सीधे उनके खातों में आनी थी। लेकिन दो महीने गुजरने के बाद भी उन्हें एक रुपया तक नहीं मिला है।

 

भुगतान में देरी की वजह से गांव के कई किसान खरीफ फसल की बुआई के लिए मजबूरी में कर्ज लेकर खेती कर रहे हैं। वहीं, रोजाना कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।

 

इस संबंध में लघु वनोपज प्रबंधक क्षितिज कुमार सिंह ने साेमवार की देर शाम काे बताया कि कई संग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होने की वजह से भुगतान प्रक्रिया अटक गई है। हालांकि, इनका नाम ऑफलाइन सूची के माध्यम से अंबिकापुर और रायपुर कार्यालय भेजा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी पात्र संग्राहकों को उनकी राशि का भुगतान करा दिया जाएगा।

MadhyaBharat 29 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.