Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्‍य प्रदेश विधानसभा में हुई भू-जलस्तर और पानी के स्त्रोतों पर चर्चा
bhopal,   ground water level ,Legislative Assembly
भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को प्रदेश में लगातार कम होते भू जलस्तर और परंपरागत जल संग्रहण संरचना खत्म होने से उत्पन्न स्थितियों को लेकर विधानसभा में चर्चा हुई। इस पर पक्ष विपक्ष के सदस्यों ने अपनी बात रखी। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

मध्‍य प्रदेश विधानसभा में दोपहर बाद भू-जलस्तर और पानी के स्त्रोतों पर चर्चा करते हुए कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि शहरीकरण के चलते जल स्रोतों की पुरानी धरोहर खत्म हो रही है। घनघोरिया ने अधिकारियों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके कामों से स्थिति बिगड़ रही है। यह सब की चिंता के विषय है। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि भगवान राम की तपस्थली चित्रकूट सिंचाई विहीन क्षेत्र है। वहां सिंचाई की सुविधा डेवलप करने की जरूरत है। गहरवार ने क्षेत्र को सिंचित बनाने के कई सुझाव भी दिए।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जो योजना चलाई गई वह प्रदेश का जलस्तर बढ़ने के लिए चलाई गई योजना नहीं थी, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के जेब स्तर बढ़ने के लिए चलाई गई योजना थी। विधानसभा और ब्लॉक में जो जलदूत बने उनके नाम पर पैसा निकाला गया। पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि केन बेतवा परियोजना से बुंदेलखंड में सिंचाई की रकबा बढ़ेगा और जल संकट खत्म होगा। पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना भी एमपी राजस्थान के जिलों में जल संकट खत्म करने और सिंचाई रकबा बढ़ाने पर काम करेगी। ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना से भी महाराष्ट्र और एमपी का पानी का एरिया बढ़ेगा

 

MadhyaBharat 31 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.