Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री को बदनाम करने फर्जी लेटरपैड से भेजी गईं 90 शिकायतें
raipur,90 complaints ,Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ पीएमओ से लेकर अलग-अलग स्तर में फर्जी शिकायत करने वाले के खिलाफ नवा रायपुर राखी पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम जानकारी दी है कि कृषि मंत्री को बदनाम करने फर्जी लेटरपैड से भेजी गईं 90 शिकायतें भेजीं गई हैं । पुलिस साजिश के पीछे के उद्देश्य की जांच कर रही है। रायपुर के कारोबारी राहुल हरितवाल की शिकायत पर थाना राखी में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

शिकायतकर्ता राहुल हरितवाल के अनुसार 25 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्य जांच एजेंसियों और भाजपा के बड़े पदाधिकारियों को डाक द्वारा एक शिकायत पत्र भेजा गया, जिसमें मंत्री नेताम के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। यह पत्र हिंदू जनजागृति समिति, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के समन्वयक सुनील घनवट के लेटरहेड पर तैयार किया गया था, जिसमें फर्जी हस्ताक्षर और गलत जानकारी शामिल थी।शिकायत पत्र मिलने के बाद राहुल ने जब सुनील घनवट से संपर्क किया तो उन्होंने इस तरह की किसी भी शिकायत से इनकार किया। उन्होंने तुरंत पुणे पुलिस कमिश्नर को इसकी लिखित शिकायत दी और रायपुर पहुंचकर राखी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

राखी थाना पुलिस ने जानकारी दी है कि जांच में पता चला है कि शिकायतें कोरबा के हसदेव उप डाकघर से भेजी गई थीं। मौके पर पूछताछ में जानकारी मिली कि दो युवक बाइक से आए थे और करीब 80-90 शिकायतें रजिस्टर्ड डाक से पोस्ट करके चले गए। मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी पहचान मोहन मिरी और कमल वर्मा के रूप में हुई है।

 

 

MadhyaBharat 2 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.