Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
क्वारी नदी पुल पर एक युवक ने नदी में लगाई छलांग
bhind,  young man jumped, Kwari river bridge

भिंड  । मध्‍य प्रदेश के भिंड जिले के डिडी गांव के पास क्वारी नदी पुल पर एक युवक ने बाइक खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। युवक ने नदी में कूदने से पहले फोन पर बात करते हुए कहा, सरपंच से कह देना, बाइक ले जाए इसके बाद वह बाढ़ से उफनती नदी में कूद गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तेज बहाव के चलते युवक का सुराग नहीं लग सका।

 

युवक की पहचान दीनपुरा गांव निवासी विपिन यादव पुत्र जसवीर यादव उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। वह किसी काम से डिडी गांव आया था। पुल पर खड़े होकर फोन पर बात करने लगा। कुछ ही देर में वह चिल्लाते हुए सरपंच को संदेश देकर नदी में कूद गया। पुल पर भुट्टे खा रहे राहगीरों ने यह नजारा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर सबसे पहले फूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर खड़ी बाइक और नदी की ओर देख रहे लोगों से पूछताछ की गई। इसके साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन नदी में पानी का स्तर काफी अधिक और बहाव तेज होने के कारण युवक की तलाश में शनिवार सुबह तक फलता नहीं मिल सकी थी।

MadhyaBharat 2 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.