Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
धर्मांतरण व मानव तस्करी मामले की पीड़ित युवतियों ने बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप
narayanpur, Victim girls ,human trafficking

नारायणपुर । मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोपों में गिरफ्तार की गईं दो ननों और एक युवक को एनआइए कोर्ट से जमानत मिलने के बाद नारायणपुर जिले की तीन आदिवासी युवतियों कमलेश्वरी प्रधान, ललिता उसेंडी और सुकमति मंडावी ने स्वयं सामने आकर प्रेस के समक्ष अपनी आप-बीती सुनाई और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

तीनों युवतियों ने नारायणपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर बजरंग दल की जिला संयोजक ज्योति शर्मा सहित अन्य दो कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा है । उनका आरोप है कि उन्हें दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जबरन रोका गया और जबरन झूठा बयान दिलवाया गया।

 
ललिता उसेंडी ने कहा कि, हमें लगभग 50 लोगों की भीड़ ने घेर लिया, और हमसे कहा गया कि तुम लड़कों के साथ सुलवाई जाओगी, तुम्हारा रेप करवा देंगे। इसके साथ ही थप्पड़ पर थप्पड़ मारा गया। जब हमने वीडियो बनाना चाहा तो मोबाइल छीन लिया गया।
 
कमलेश्वरी प्रधान ने कहा कि, वे तीनों अपने माता-पिता की अनुमति से ननों के साथ आगरा जा रही थीं, जहां एक ईसाई मिशन अस्पताल में नौकरी मिलने वाली थी। हम पहले से ईसाई धर्म में हैं, मतांतरण जैसी कोई बात नहीं थी। हमें वेतन, भोजन और आवास की सुविधा मिलनी थी। लेकिन दुर्ग स्टेशन पर हमें रोका गया, मारा गया और जबरन कहा गया कि तुम गोंड हो, नीच जाति की हो।

 

बजरंग दल की वरिष्ठ पदाधिकारी ज्योति शर्मा ने कहा कि, सारे आरोप बेबुनियाद व मनगढंत हैं, बजरंग दल में सभी भाइयों को सेवा, संस्कार व सुरक्षा सिखाया जाता है । किसी ने कोई बदसलूकी नहीं की गई है। यदि आरोप लगा रहे हैं तो उसका वीडियो फुटेज होगा वह उपलब्ध कराएं। सीधी बात है कि दबाव डालकर सुनियाेजित तरीके से बयान दिलवाया जा रहा है।

MadhyaBharat 3 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.