Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
उप मुख्यमंत्री साव ने किया अटल परिसर का लोकार्पण व नालंदा परिसर का भूमिपूजन
balodabazar, Deputy Chief Minister , Nalanda campus

बलौदाबाजार । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रविवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित गार्डन चौक में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया।

उन्होंने अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके साथ ही 4 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन भी किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने नगर पालिका बलौदाबाजार में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है जिसमें अटल परिसर का लोकार्पण एवं नालंदा परिसर का भूमिपूजन जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। प्रदेश के शहरों क़ो सुन्दर, सुव्यास्थित एवं सुविधायुक्त बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने क़ा काम शुरू हो चुका है और तेज गति से निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि बलौदाबाजार के रामसागर तालाब सौन्दर्यीकरण के लिए दो करोड़ एवं मुरुम तालाब सौन्दर्यीकरण के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। उन्होंने बलौदाबाजार में सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी संचालन हेतु कार्ययोजना बनाने कहा।

साव ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा देश व प्रदेश में किये गये विकास कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि, शहर से लेकर गांव तक जो भी विकास कार्य हुए उसका श्रेय अटल ज़ी क़ो जाता है।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, बलौदाबाजार जिला अभी भी काफी पिछड़ा है एवं विकास की गति तेज करने की जरूरत है। बलौदाबाजार नगर क़ो स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जायेंगे। उन्होने कहा कि नालंदा परिसर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग करने वाले परीक्षार्थियों के लिए बड़ी सुविधा होगी। अब उन्हें कोचिंग के लिए अन्य प्रदेश का रुख नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम क़ो रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्ण करने वाले पांच हितग्राहियो क़ो आवास की चाबी सौपा गया तथा तीन हितग्राहियों क़ो राशन कार्ड व तीन हितग्राहियों क़ो पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले,जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव, पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े, लक्ष्मी बघेल, प्रमोद शर्मा, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित पार्षदग़ण एवं बड़ी नगरवासी उपस्थित थे।

 

 

MadhyaBharat 3 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.