Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
वर्षा से प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
narsihpur, Minister Prahlad Singh, rain-affected

नरसिंहपुर । मध्‍य प्रदेश में एक ओर कई जिलों में तेज बारिश हो रही है तो सीहोर जैसे कुछ जिले ऐसे भी हैं, जिन्‍हें वर्षा का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में राज्‍य के नरसिंहपुर जिले में अति वर्षा की स्‍थ‍िति में पेरशान ग्रामीणों का हाल जानने मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल उनकेे बीच पहुंचे।  

 

इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम जमुनिया, खमरिया, रीछई व पिंडरई कलां के पुल- पुलियो, क्षतिग्रस्त मार्गों और मकानों का निरीक्षण किया। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नागरिकों से अपील की कि अतिवर्षा व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन न करें। अतिवर्षा एवंं बाढ़ से प्रभावित नागरिकों की हर संभव मदद राज्‍य शासन अपने जिला प्रशासन के माध्‍यम से करेगा । उन्होंने ग्राम जमुनिया के मजरे-टोलों तक आवागमन के लिए पक्की सड़क बनाने के निर्देश दिए हैं।  

 

इसके साथ ही मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अतिवर्षा व बाढ़ की स्थिति होने पर तत्काल नागरिकों को अवगत कराने को कहा, जिससे जन- माल की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग एवं पुल-पुलियों के मरम्मत करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। वहीं,  मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल केे समक्ष ग्रामीणों ने जन समस्‍याओं के समाधान के लिए जो भी मांगे रखीं, उन्‍होंने अतिशीघ्र सभी को पूरा करने का भरोसा दिया है ।

निरीक्षण के दौरान पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम मणिन्द्र सिंह, तहसीलदार गौरीशंकर शर्मा, रिछाई सरपंच देवराज लोधी ,नृपेंद्र सिंह ,राजेश रघुवंशी , महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, संतोष मेहरा , अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद रहे ।

 

MadhyaBharat 4 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.