Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पोलैंड एम्बेसी के पास कांग्रेस की महिला सांसद से झपटी चेन
new delhi, Chain snatched ,Poland Embassy

नई दिल्ली । नई दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी स्थित पोलैंड एम्बेसी के नजदीक स्कूटी सवार बदमाश कांग्रेस की महिला सांसद सुधा रामकृष्णन की सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब वह तमिलनाडु की एक अन्य महिला सांसद के साथ सुबह की सैर पर निकली थीं। गवाहों के अनुसार, संदिग्ध स्कूटी चालक ने सांसद के निकट आकर धीमी गति कर वारदात को अंजाम दिया।

चेन छीिनने के बाद सांसद ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन आसपास मौजूद लोग असहाय बने रहे। उसी समय इलाके में गश्त कर रही दिल्ली पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ईआरवी) ने स्थिति को भांपा और घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

पुलिस ने पीड़ित सांसद से थाने में शिकायत देने को कहा, लेकिन तमिलनाडु हाउस द्वारा पीसीआर कॉल किए जाने के बाद संबंधित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई।

कांग्रेस सांसद सुधा ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए दिशा-निर्देशों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सीधे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राजधानी में बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर की है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से सांसद सुधा रामकृष्णन ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि आज सुबह करीब छह बजे वह तमिलनाडु की एक अन्य महिला राज्यसभा सांसद के साथ टहल रही थी, तभी एक स्कूटी सवार हेलमेटधारी व्यक्ति हमारे पास आया और मेरी चेन छीन ली। घटना सुबह लगभग 6:15-6:20 बजे पोलैंड दूतावास के गेट-3 और गेट-4 के पास घटी। उन्होंने लिखा कि जैसे ही आरोपी ने गर्दन से चेन खींची, उनकी गर्दन पर चोट लग गई। वह घटना में गिरते-गिरते बची। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बाद मैं चाणक्यपुरी थाने गई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। साथ ही, मैंने इस घटना की जानकारी गृह मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से दी है। मुझे उम्मीद है कि वे इस पर संज्ञान लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।

 

 

MadhyaBharat 4 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.