Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रेप्को बैंक ने अमित शाह को 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा
new delhi, Repco Bank , Amit Shah

नई दिल्ली । रेप्को बैंक ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा। इस अवसर पर शाह ने बैंक की सराहना करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इस बैंक ने दक्षता, समर्पण और व्यावसायिकता का एक ऐसा उदाहरण स्थापित किया है जो सहकारी क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

रेप्को बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 140 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ अर्जित किया है और 30 प्रतिशत का लाभांश दिया, जो सहकारी समिति के इतिहास में सर्वाधिक है। गृह मंत्री ने बैंक की टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर रेप्को बैंक के अध्यक्ष ई. संथानम, निदेशक एवं रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष सी. थंगराजू और प्रबंध निदेशक ओ.एम. गोकुल ने केन्द्रीय मंत्री को लाभांश चेक सौंपा। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और सचिव, सीमा प्रबंधन डॉ. राजेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

रेप्को बैंक, भारत सरकार का एक उद्यम है, जिसमें भारत सरकार की 50.08 प्रतिशत हिस्सेदारी है और यह गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है। यह बैंक पिछले तीन दशकों से लगातार लाभ कमा रहा है और नियमित रूप से लाभांश घोषित करता आ रहा है।

 

 

 

MadhyaBharat 4 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.