Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अवैध शराब बिक्री करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार
korba, Three accused arrested, selling illegal liquor

कोरबा/जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना मुलमुला पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग जगहों से अवैध शराब बिक्री करने वाले 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 39 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 39 सौ रुपये है।

गिरफ्तार आरोपियों  में जग्गू गोड़ निवासी साबरिया डेरा खुटीघाट थाना मुलमुला के कब्जे से 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब , दीपक कुमार मेहरनिवासी पकरिया के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, वीरेंद्र लहरे निवासी नरियरा के कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब सह‍ित कुल ३९ लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपितों के विरुद्ध तीन अलग-अलग प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और डीएसपी प्रदीप कुमार शोरी के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना मुलमुला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया।

 

 

MadhyaBharat 5 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.