Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कूनो नेशनल पार्क से निकलकर शावक संग गांव पहुंची मादा चीता गामिनी
seopur, Female Cheetah Gamini, left Kuno

श्योपुर । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से निकलकर दो चीते बुधवार काे कराहल जनपद की ग्राम पंचायत जाखदा के ग्राम हसनपुर पहुंच गए हैं। यहां दाेनाें चीतों ने घर के सामने बंधे बछड़े का शिकार किया। आबादी क्षेत्र में चीताें काे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कूनो सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि जिस ग्रामीण के बछड़े का शिकार किया है, उसे मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही कूनो की मॉनिटरिंग टीम ने दोनों चीतों को ट्रैक कर गांव से बाहर खदेड़ दिया है।

 

दरअसल, मादा चीता गामिनी और उसका शावक खेतों से होते हुए बुधवार सुबह करीब सात बजे गांव पहुंच गए। यहां रहने वाले पप्पू पटेलिया के बाड़े में बंधी गायाें में से एक बछड़े पर हमला कर दिया। करीब एक घंटे तक दोनों ने वहीं बैठकर उसे खाया। कुछ लोगों ने दूर से इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो में एक चीता अपने शिकार को खाते दिख रहा है। वहीं, दूसरा अठखेलियां करता हुआ दिख रहा है। चीताें काे देखकर ग्रामीणाें में दहशत फैल गई। गांव वालों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने तत्काल लोकेशन ट्रैक कर उन्हें गांव से बाहर खदेड़ना शुरू किया। फिलहाल, दोनों चीतों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्हें सुरक्षित तरीके से कूनो सेंचुरी में वापस भेजने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चीतों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। दोनों चीतों को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में ले जाने की कोशिश की जा रही है। विभाग द्वारा गांव के आसपास के क्षेत्रों में गश्त भी बढ़ाई गई है।

 
 
MadhyaBharat 6 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.