Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एसआईआर पर संसद में चर्चा बेहद जरूरी : खरगे
new delhi, Discussion on SIR, Kharge

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के वोट काटने का आरोप लगाया है। प्रवासी मजदूरों के वोट भी सूची से हटाए जा रहे हैं, जो उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने यहां के विजय चौक पर इंडी गठबंधन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष दल एसआईआर पर लगातार संसद में चर्चा की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है। अगर सरकार इस गंभीर विषय पर भी चर्चा से बचती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह संविधान और लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर पर चर्चा बेहद जरूरी है क्योंकि यह सीधे नागरिकों के अधिकारों से जुड़ा हुआ मामला है। सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर लोकसभा के स्पीकर, राज्यसभा के सभापति और सरकार से इस विषय पर बहस की मांग कर रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
खरगे ने कहा कि 21 जुलाई 2023 को राज्यसभा के तत्कालीन सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा था कि सदन में धरती पर हो रही हर बात पर चर्चा हो सकती है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा नहीं हो सकती, जो चिंताजनक है।

MadhyaBharat 6 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.