Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
धमतरी के जंगल में नये हाथी की दस्तक
dhamtari, New elephant arrives, Dhamtari forest
धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक नये हाथी ने फिर दस्तक दी है जो कि केरेगांव रेंज के जोगीडीह क्षेत्र के जंगलो में विचरण कर रहा है । हाथी के आने की खबर के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है। बकायदा मुनादी कराकर जंगल की ओर न जाने कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले के जंगलों में पहले हाथी नहीं था। लंबे समय बाद चंदा हाथी ने जिले के जंगल में दस्तक दी थी, जिसके पश्चात उसके दल के हाथी भी जिले के जंगल में विचरण करने लगे, हालांकि चंदा दल के अलावा जिले में सिकासेर दल, एमई तीन के भी हाथी आते-जाते रहते हैं। वन विभाग से यह जानकारी मिली है कि जिले में एक नये दंतैल हाथी ने दस्तक दी है। जिसका नाम बीबीएमई वन रखा गया है, हालांकि इसकी जिले में नई एंट्री मानी जा रही है, जो कि जिले के जंगल में पहली बार आया है। ऐसा बताया जा रहा कि यह महासमुंद क्षेत्र की ओर से आया है, तो इसे भी चंदा हाथी दल का सदस्य हो सकता है। इसकी एंट्री होते ही वन अमला सतर्क हो गया है, और ग्रामीण ईलाको में भी सतर्क रहने कहा जा रहा है।
वर्तमान में यह दंतैल हाथी केरेगांव रेज के छुही जोगीडीह देवांगन बाड़ी के जंगलो की ओर घूम रहा है, जिस पर वन विभाग की टीम नजर रही है, जिससे कुछ फसलों को छोड़ कोई नुकसान की सूचना नहीं है। इस संबंध में रेंजर केरेगांव ओकार सिंह ने बताया कि जिले के जंगल में नये हाथी ने दस्तक दी है, वन अमला उसकी, निगरानी कर रहा है। जिससे फिलहाल नुकसान की खबर नहीं है। एहतियातन ग्रामीणों को सतर्क रहने कह दिया गया है।

 

MadhyaBharat 6 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.