Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस पार्टी में संगठन नाम की कोई चीज बची नहीं -अजय चंद्राकर
raipur,   Congress party , Ajay Chandrakar

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अजय चन्द्राकर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में संगठन नाम की कोई चीज बची नहीं है और जिस पार्टी में संगठन नाम की चीज नहीं है, उसमें कोई संगठनात्मक कार्य और उसकी भावनाएँ उनको समझ में नहीं आएंगी। श्री चन्द्राकर बुधवार को अपने निवास पर भाजपा उत्कृष्ट सदस्यता अभियान की आड़ लेकर कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही ओछी राजनीति से जुड़े पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री चन्द्राकर ने कहा कि आज राजनीति करने के लिए कांग्रेस पूरे प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में मुद्दाविहीन हो चुकी है। जनहित जैसे मुद्दों की राजनीति करने के लिए पहले उनके पास मुद्दे होने चाहिए, जो अब उनके पास नहीं हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर श्री चन्द्राकर ने तीखा कटाक्ष कर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी कहा है कि आपके पास क्या सबूत है कि दो हजार वर्गमील भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया है? दरअसल कांग्रेस अब न्यायालय से फटकार खाने वाली पार्टी बन गई है, इसलिए कांग्रेस के लोगों की बातों को गम्भीरता से नहीं लेना चाहिए।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री चन्द्राकर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के लोग किसी भी चीज का उपयोग करें, कुछ भी करें, पर मुद्दों की राजनीति वह नहीं कर सकती क्योंकि उनके पास मुद्दों का अभाव है। श्री चन्द्राकर ने कहा कि वह एक ऐसी राष्ट्रवादी पार्टी के सदस्य हैं, जिसमें अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है और देशहित के लिए काम करना सिखाया जाता है। जो एक परिवार के ताबेदार हैं, कांग्रेस के वह लोग भाजपा की राजनीतिक संस्कृति को कभी नहीं समझ सकते। ये ताबेदार, सेवक लोग राजनीतिक विषय पर न बोलें, यह ज्यादा अच्छा है क्योंकि बोलते हैं तो या तो मानहानि होती है या फिर कोर्ट की फटकार मिलती है।

 

MadhyaBharat 6 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.