Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट में हादसा दो मजदूरों की मौत
raipur, Accident at NTPC plant , two workers died

बिलासपुर/रायपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सीपत थाना अंतर्गत एनटीपीसी के सीपत स्थित प्लांट में बुधवार को एक 60 टन वजनी ऐश टैंक के गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मजदूरों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बॉयलर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट में वार्षिक मरम्मत का कार्य चल रहा था। प्लांट के यूनिट-5 में चल रहे एनुअल मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर नीचे गिर पड़े। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे गए, रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक 7 मजदूरों को बाहर निकाला गया है, जिनमें 2 की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें पास के एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मृतक की पहचान मजदूर श्याम साहू (27 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के परिजन पंचराम साहू ने बताया कि श्याम सीपत के पोड़ी इलाके का रहने वाला था।  स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने इस हादसे पर गहरी नाराजगी जताते हुए एनटीपीसी प्रबंधन से जवाब मांगा है।

 

फिलहाल हादसे काे लेकर एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

MadhyaBharat 6 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.