Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ट्रंप का 25 फीसदी टैरिफ आज से लागू हुआ
new delhi, Trump

नई दिल्‍ली । अमेरिका के भारतीय आयातों पर घोषित शुरुआती 25 फीसदी टैरिफ गुरुवार से लागू हो गया है। भारत से भेजे जाने वाले कई उत्‍पादों पर 25 फीसदी अतिरिक्‍त टैरिफ लगाया गया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा। इससे अमेरिका भेजे जाने वाले वस्तुओं पर कुल शुल्‍क 50 फीसदी तक हो जाएगा। पहले भारतीय सामानों पर करीब 10 फीसदी का टैरिफ लगता था।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर नए टैरिफ लागू होने से भारतीय सामान अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे। अमेरिका यह फैसला इसलिए ले रहा है, क्योंकि भारत ने रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना जारी रखा है। ट्रंप ने एशिया में भारत पर ही सबसे ज्‍यादा शुल्क लगाया है। यह सब ऐसे समय पर हुआ है, जब अमेरिकी दल प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर छठे दौर की बातचीत के लिए 25 अगस्त को भारत आने वाला है।


आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की टैरिफ नीति ना सिर्फ वैश्विक व्यापार पर असर डालेगी, बल्कि भारत, चीन, वियतनाम और अन्य देशों के साथ अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों को भी प्रभावित कर सकती है। राष्‍ट्रपति ट्रंप का तर्क यह है कि अमेरिकी कंपनियों को सस्ते आयात से नुकसान हो रहा है और इससे अमेरिका में रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। अमेरिका ने फर्स्ट नीति को बढ़ावा देने के लिए विदेशी वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगाया है। अमेरिका का दावा है कि इससे अमेरिकी कंपनियां मजबूती से उभरेंगी और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।


कौन-कौन से सेक्टर होंगे इससे प्रभावित

ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के कारण भारत से निर्यात होने वाले कई सेक्‍टर प्रभ‍ावित होंगे। इनमें कपड़ा, रत्न और आभूषण, समुद्री प्रोडक्ट, खासकर झींगा, चमड़ा और जूते एनिमल प्रोडक्ट, कैमिकल और मशीनरी है। ये सारे सेक्टर भारत की मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई इकॉनॉमी का अहम हिस्सा हैं। इससे अमेरिका में इनकी बिक्री मुश्किल हो सकती है, क्योंकि टैक्स बढ़ने से ये सभी सामान वहां महंगे हो जाएंगे।


भारत को कितना हो सकता है नुकसान
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने अमेरिका को 86 अरब डॉलर से ज्यादा का सामान निर्यात किया था। अब नए टैरिफ का असर इस एक्सपोर्ट के करीब दो-तिहाई हिस्से पर पड़ने की संभावना है। हालांकि दवा, ऊर्जा उत्पादों (कच्चा तेल, परिष्कृत ईंधन, प्राकृतिक गैस, कोयला और बिजली) महत्वपूर्ण खनिज और इलेक्ट्रॉनिक्स की एक विस्तृत श्रृंखला पर यह शुल्क लागू नहीं होंगे। निर्यातकों के अनुसार इस कदम से अमेरिका को भारत के 86 अरब डॉलर के निर्यात पर गंभीर असर पड़ेगा। भारत के व्यापार पर यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।

MadhyaBharat 7 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.