Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने मांगा शपथ-पत्र
new delhi, Election Commission ,Rahul Gandhi

नई दिल्ली । कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मतदाता सूची में गड़बड़ी के दावे पर साक्ष्य सहित शपथ-पत्र मांगा है। उनसे कहा गया है कि वे लगाए गए अपने आरापों को प्रमाणित करें।
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आज राहुल गांधी को पत्र भेजा है। पत्र में उल्लेख है कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कल (8 अगस्त) दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपने जा रहा है।
पत्र में कहा गया है कि मतदाता सूचियां जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाताओं का पंजीकरण नियम, 1960 के अनुसार पारदर्शी रूप से तैयार की गई हैं। कांग्रेस को ड्राफ्ट सूची नवंबर 2024 और अंतिम सूची जनवरी 2025 में उपलब्ध कराई गई थी। कांग्रेस ने इस मसौदा सूची पर पहली और दूसरी अपील दायर नहीं की।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि राहुल गांधी ने अपनी पत्रकार वार्ता में अवैध नामों की मौजूदगी और योग्य मतदाताओं के नाम गायब होने का आरोप लगाया है। इसी आधार पर उनसे कहा गया है कि संबद्ध व्यक्ति का नाम, भाग संख्या और क्रमांक के साथ घोषणा-पत्र भरकर भेजें।

MadhyaBharat 7 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.