Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
शराब के नशे में युवक ने कोटवार की डंडे से पीटकर की हत्‍या
kawardha,  drunk youth killed , Kotwar

कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा ज‍िला अंतर्गत बोड़ला थाना क्षेत्र में बीती देर रात शराब के नशे में विवाद के दौरान युवक ने कोटवार की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजा। वहीं आरोपि‍त को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला ग्राम पंचायत भीरा के आश्रित ग्राम मांदीभाटा का है।


जानकारी के अनुसार कोटवार नरेंद्र मानिकपुरी का आरोपि‍त चैन सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि चैन सिंह ने आवेश में आकर डंडे से हमला कर दिया, जिससे कोटवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल कोटवार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतक नरेंद्र मानिकपुरी नगर पंचायत बोड़ला के निवासी थे, जो ग्राम पंचायत भीरा के कोटवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजा। बोड़ला पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए ग्राम मांदीभाटा निवासी आरोपि‍त चैन सिंह को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना शराब के नशे और आपसी कहासुनी के चलते हुई।

 

बोड़ला थाना प्रभारी ने बताया क‍ि घटना की जांच की जा रही है। आरोपि‍त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

MadhyaBharat 7 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.