Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
व्यापार कूटनीति नीतिगत संप्रभुता की कीमत पर नहीं हो सकती: जयंत चौधरी
new delhi, Trade diplomacy ,Jayant Chaudhary

नई दिल्‍ली । केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है और व्यापार कूटनीति, नीतिगत संप्रभुता की कीमत पर नहीं हो सकती है।
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने यहां फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित 16वें वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए अमेरिका के भारतीय वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय उद्योग द्वारा दिए गए मजबूत समर्थन और एकजुटता के प्रति संवेदनशील है।
जयंत चौधरी ने कहा, "वर्तमान में वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिर प्रतीत होती है। निश्चित रूप से हमें उद्योग जगत से पूर्ण समर्थन की आवश्यकता है। उन्‍होंने कहा कि यह एक प्रकार की बातचीत है, आप इसे एक प्रकार की लड़ाई कह सकते हैं, जिसमें भारत सरकार वर्तमान में लगी हुई है, लेकिन हमने निर्णय लिया है कि व्यापार कूटनीति नीतिगत संप्रभुता की कीमत पर नहीं हो सकती।"
उल्‍लेखनीय है कि पिछले हफ़्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ़ लगाने का ऐलान किया था, जो 7 अगस्त से प्रभावी हो गया। इसके बाद डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें नई दिल्ली द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर 25 फीसदी का अतिरिक्त शुल्क लगाया गया, जिससे कुल शुल्क 50 फीसदी हो गया। भारत पर लगाया गया ये टैरिफ़ दुनिया में किसी भी देश पर अमेरिका द्वारा लगाए गए सबसे ज्‍यादा टैरिफ़ में से एक है। ये अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क 27 अगस्त से लागू होगा।

MadhyaBharat 8 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.