Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शाेएब के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज
raipur, Crime registered ,Anwar Dhebar

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जेल रायपुर में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ भी पुलिस ने गुरुवार देर रात गंज थाने में कई गैर जमानती धाराओं के साथ अपराध पंजीबद्ध किया है। शोएब रायपुर के पूर्व मेयर ऐजाज ढेबर का भतीजा है। उसने बीते दिन केंद्रीय जेल परिसर में जेल प्रहरी से गाली-गलौच की और राजनीतिक धौंस जमाते हुए अपने पिता अनवर से मिलने पहुंचा था।

जेल प्रहरी से दुर्व्यवहार करने के बाद जेल अधीक्षक ने शोएब ढेबर के जेल के अंदर मुलाकात कक्ष में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। शोएब पर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, गाली गलौज करने के लिए बीएनएस की धारा 221, 296, 329 के तहत गंज पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज कर दी गई है।

 

शोएब पर आरोप है कि उसने नियमों को तोड़ते हुए अपने पिता से मिलने के लिए जेल में प्रवेश किया और इस दौरान जेल प्रहरी के साथ गाली-गलौज की।
जेल प्रहरी आनंद किस्पोट्टा की शिकायत के अनुसार, अधिवक्ता मुलाकात के समय शोएब ढेबर ने मुलाकात कक्ष में तैनात प्रहरी मोहन लाल वर्मा को धौंस दिखाते हुए और गाली-गलौज करते हुए अवैधानिक रूप से कक्ष में प्रवेश किया। शोएब अपने पिता से जबरन मिलने की कोशिश कर रहा था, जबकि जेल नियमों के तहत अधिवक्ता मुलाकात के दौरान केवल वकीलों को ही कैदियों से मिलने की अनुमति होती है। 
 


 

 

MadhyaBharat 8 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.