Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
रायपुर बस्तर और सरगुजा संभाग में बारिश की चेतावनी
raipur, Rain warning , Bastar and Surguja divisions

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित बस्तर व सरगुजा संभाग में मौसम व‍िभाग ने हल्‍की से मध्‍यम बार‍िश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने चार दिन बाद बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। वहीं रायपुर में गुरुवार देर शाम हुई घंटेभर की बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। प्रदेश में बिजली गिरने और मध्यम बारिश की गतिविधि जारी है।


इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, चंडीगढ़ और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर हिमालय की तराई के पास से होते हुए उत्तर पूर्व अरुणाचल तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बांग्लादेश के मध्य भाग में 3.1 सेमी सेमी किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

इनके प्रभाव से प्रदेश में 8 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः चरम उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटो के लिए इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर. इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा और वर्षा की संभावना जताई गई है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 8 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.