Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चुनाव आयोग ने 334 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द
new delhi,Election Commission ,political parties

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने चुनाव प्रणाली को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 334 गैर मान्यता प्राप्त रानीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त कर दिया है।

चुनाव आयोग ने कहा है कि सूची से नाम हटाना चुनाव प्रणाली को स्वच्छ बनाने की आयोग की व्यापक और सतत कार्यनीति का हिस्सा है। इससे अब देश में 6 राष्ट्रीय, 67 राज्य स्तरीय और 2520 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल रह गए हैं।

आयोग के मुताबिक पंजीकृत राजनीतक दलों को छह सालों में कम से कम एक बार चुनाव लड़ना और किसी भी प्रकार के बदलाव से जुड़ा विवरण आयोग के पास अपडेट कराना अनिवार्य है।

जून में आयोग ने अपने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनिमय 1951 के तहत बनी शर्तों का अनुपालन कराने के लिए 345 ऐसे दलों की जांच का काम सौंपा था। उनकी रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि 345 में से 334 ने शर्तों का पालन नहीं किया। बाकी मामलों को दोबारा सत्यापन के लिए भेजा गया है।

MadhyaBharat 9 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.