Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जेके सीमेंट के तेज रफ्तार ट्राले ने तीन लोगों को रौंदा
panna, Three people crushed, JK Cement

पन्‍ना । मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर जेके सीमेंट के ट्राले ने एक भीषण सड़क हादसे को अंजाम दिया है। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कटनी रेफर किया गया है, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। यह दुर्घटना शनिवार को अमानगंज थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे सिमरिया-अमानगंज मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम पगरा में पशु चिकित्सालय के सामने हुई। बताया जा रहा है कि एक परिवार रक्षाबंधन की खरीदारी करके अमानगंज बाजार से घर लौट रहा था, तभी एक अनियंत्रित ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था।

 

ओवरटेक करते समय एक मोटरसाइकिल पर बैठी महिला का हाथ ट्राले के हुक में फंस गया। इस झटके से मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के चालक और महिला दूर जा गिरे।


घायलों की पहचान देवरा निवासी अनीता बाई रजक, उनके पति प्रेमलाल रजक और 10 वर्षीय बेटे विवेक रजक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, महिला और एक अन्य घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कटनी रेफर कर दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जेके सीमेंट के ट्राले की लापरवाही भरी ड्राइविंग और तेज रफ्तार के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ट्राला चालकों पर निगरानी बढ़ाई जाए। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

MadhyaBharat 10 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.