Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सिविल-जज की तैयारी कर रही लापता युवती की नर्मदा नदी में सर्चिंग,
narmada, Searching for missing girl , Narmada river

नर्मदापुरम । मध्य प्रदेश के इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही कटनी की युवती चलती ट्रेन से रहस्यमय तरीके से गायब हाे गई। रक्षाबंधन पर वह अपने घर कटनी जा रही थी। रविवार को युवती को ढूंढते हुए परिजन कटनी से नर्मदापुरम पहुंचे। खर्राघाट नर्मदा नदी में युवती को ढूंढने के लिए सुबह 11 बजे से नर्मदापुरम की एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया।

 

परिजनाें का कहना है कि युवती की अपर बर्थ थी। उसी बर्थ के नीचे के यात्री का कहना है कि 7 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे युवती बर्थ से नीचे उतर रही थी, तब मुझे उनका पैर लगा था। उन्होंने मुझे सॉरी बोला और फिर टॉयलेट की तरफ चली गई। फिर उन्होंने उसे नहीं देखा। परिजन का कहना है कि 11.30 बजे के आसपास ट्रेन बुधनी नर्मदापुरम के बीच में रहती है। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे भी देखे। लेकिन वो उतरते नहीं दिखाई दी। इसलिए ऐसी आशंका है कि नर्मदा पुल से नीचे गिर गई होगी। इसलिए युवती की नर्मदा नदी में सर्चिंग की जा रही है। एसडीईआरएफ नर्मदापुरम से प्लाटून कमांडर शिवराज चौधरी, आशीष, अश्वनी, कैलाश, शिवकुमार, सुनील, अवजीत की टीम 3 घंटे से वोट से सर्चिंग में जुटे है। साथ में युवती के परिजन भी है।

दरअसल सिविल जज की तैयारी कर रही 28 साल की युवती अर्चना तिवारी रक्षा बंधन मनाने के लिए युवती 7 अगस्त को इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में कोच नंबर B3 में इंदौर से कटनी के लिए बैठी थी। ट्रेन के कटनी पहुंचने पर युवती ट्रेन से नहीं उतरी। मोबाइल बंद आने पर परिजन ने उसकी गुमशुदगी कटनी जीआरपी में की। उसकी खोजबीन शुरू की। 3 दिन से सर्चिंग जारी है। युवती कटनी की रहने वाली है। युवती को कोच के अन्य यात्रियों ने भोपाल रेलवे स्टेशन तक देखा था। मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी भोपाल की थी। रेल पुलिस ने अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
 
युवती के बड़े पिता बाबू प्रकाश तिवारी कटनी न्यायालय में वकील है। उन्होंने बताया कि बेटी अर्चना शुरू से ही पढ़ने में होशियार थी। उसने एलएम की पढ़ाई जबलपुर से किया और फिर वहीं रहकर 3 साल तक जबलपुर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस किया। अब आगे सिविल जज की तैयारी के लिए 8 महीने से इंदौर में रहकर कोचिंग कर रही थी। फिलहाल अर्चना का चलती ट्रेन से गायब होना कोई अनहोनी है या कुछ और यह तो जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
 
कटनी जीआरपी के सब इंस्पेक्टर अनिल मरावी ने बताया कि अर्चना तिवारी कटनी मंगलनगर की रहने वाली है। वो इंदौर में सिविल जज की कोचिंग कर रही थी। इंदौर स्टेशन से नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच B3 के बर्थ नंबर 3 में उनकी आरक्षण था। चाची से मोबाइल पर भोपाल में बात हुई थी। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद है। सुबह बच्ची कटनी साउथ स्टेशन पर नहीं उतरी। उसका बैग उमरिया में उनके रिश्तेदार ने उतार लिया। परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

MadhyaBharat 10 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.