Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग अनियंत्रित होकर गिरे दो की मौत
raipur, Four people riding , motorcycle lost control

गौरेला । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रक्षाबंधन के दिन देर शाम को तेज रफ्तार मोटरसाइक‍िल के अन‍ियंत्र‍ित होकर ग‍िरने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने दोनों को शव को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल का उपचार ज‍िला अस्‍पताल में जारी है।


गौरेला के बांधा मुड़ा बैरियर के पास एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग अनियंत्रित होकर गिर गए। मोटरसाइकिल पर तीन युवक और एक युवती सवार थे। इनमें से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दुर्गावती (लगभग 20 वर्ष) और शनि (25 वर्ष) के रूप में हुई है। अन्य दो गंभीर रूप से घायल सुरेश और समीर को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल गौरेला में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


पुल‍िस से म‍िली जानकारी के अनुसार यह सभी आपस में रिश्तेदार थे और रक्षाबंधन का त्योहार मनाने निकले थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। चारों मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गंवा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि महज मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिरकर दो लोगों की मौत हो जाना संदेहास्पद लगता है। इस मार्ग में लगातार बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है क‍ि क‍िसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइक‍िल को टक्‍कर मारी हो। फ‍िलहाल गौरेला पुल‍िस जांच कर रही है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 10 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.