Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के अनेक हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी
raipur, Heavy rain warning, Chhattisgarh

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में पिछले एक हफ्ते से अच्छी बारिश नहीं हुई है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में भीषण गर्मी और उमस से लाेग  परेशान हैं। उमस और भीषण गर्मी से परेशां लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि इस बारिश से जहां गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, वहीं निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन में परेशानी भी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार विभाग पिछले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई और शेष प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सबसे ज्यादा तापमान प्रदेश में 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया.मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना हैं। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि, आज दिन भर राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। बीते 24 घंटों में कोटा 6, छोटेडोंगर 5, सुकमा 4, सोनहत 4, गादीरास 3, जनकपुर भरतपुर 2, अंतागढ़ 2, रेंगाखार कला 2, कोहकामेटा 2, माकड़ी 2, कवर्धा 2, सरिया 1, बड़े बचेली 1, कटेकल्याण 1, कोमाखान 1, बारसूर 1, छिंदगढ़ 1, बकावंड 1, कुटरू 1, नारायणपुर 1 सेमी वर्षा दर्ज किया गया है।

 

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान भी चलेगा। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

 

MadhyaBharat 11 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.