Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मेडिकल कॉलेज में देहदानी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
jabalpur, Guard of honour , medical college

जबलपुर । देहदान को सबसे बड़ा दान माना जाता है, जो मेडिकल छात्रों के लिए शरीर की बनावट और अंगों की कार्यप्रणाली को समझने में मदद करता है। गत दिवस मध्‍य प्रदेश की संस्‍कारधानी जबलपुर में दो महिलाओं की मृत्यु उपरांत उनके शरीर को उनके परिवार ने मेडिकल कालेज में रिसर्च के लिए दान किया है। दोनों महिलाओं को गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान से सम्मानित किया गया।


इस संबंध में मेडीकल डीन जबलपुर से प्राप्‍त जानकारी क अनुसार श्रीमती गीता बाई काछी (70 वर्ष) और श्रीमती साधना निखरा (69 वर्ष) के परिजनों ने उनकी देह मेडिकल कॉलेज जबलपुर में दान की गई है । इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज अधिष्ठाता डॉक्टर नवनीत सक्सेना जी और प्रोफेसर एन एल अग्रवाल भी उपस्थित थे।


उल्‍लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार ने अंगदान और देहदान को बढ़ावा देने के लिए "जीवन दान अभियान" शुरू किया है। इसके तहत अंगदान पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने और चिकित्सा संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है। सरकार देहदान और अंगदान करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी कर रही है। इस पहल का उद्देश्य समाज में अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है

MadhyaBharat 14 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.