Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ पुलिस के 14 अधिकारियों और जवानों को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जायेगा
raipur, 14 officers and jawans ,Chhattisgarh Police

रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले अवार्ड का ऐलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के 14 अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा प्रदर्शित करने के लिए प्रतिष्ठित गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जायेगा । इस बार तीन अलग-अलग कैटेगरी में छत्तीसगढ़ के कुल 25 पुलिस अफसर और जवानों को अवार्ड मिलेगा। जबकि पुलिस प्रेसिडेंट मेडल के लिए एक और सराहनीय सेवा के लिए 10 पुलिस कर्मियों को अवार्ड दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के तीन पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत वीरता पदक दिया जाएगा जिसमें सहायक उप निरीक्षक रामूराम नाग, कांस्टेबल कुंजाम जोगा और कांस्टेबल बेंजाम भीमा शामिल है। नक्सलियों के खिलाफ लोहा लेते हुए इन तीनों ने अपनी प्राणों की आहुति दी थी। वही सुकमा के पुलिस अधीक्षक रहे सुनील शर्मा को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। सुनील शर्मा, जिन्हें उच्च जोखिम वाले अभियानों में निर्णायक नेतृत्व के लिए सराहा गया। उनकी भूमिका राज्य में नक्सल हिंसा के खिलाफ अभियानों और कठिन परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम रही। विशिष्ट सेवा के लिए एडीजी हिमांशु गुप्ता को भी अवार्ड दिया जाएगा।

वही सराहनीय सेवा के लिए आईजी ध्रुव गुप्ता, एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर, कमांडेंट श्वेता राजमणि, आईपीएस रवि कुमार कुर्रे, एआईजी रोहित कुमार झा सहित 10 पुलिस अफसर को अवार्ड दिया जाएगा। सम्मान सूची में उप निरीक्षक संदीप कुमार मडिले और कांस्टेबल मडकम पांडू, मडकम हदमा, मडकम देवा, बरसे हुंगा और रोशन गुप्ता के नाम भी शामिल हैं। इन सभी को राज्य के संघर्षग्रस्त इलाकों में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान अद्वितीय साहस दिखाने के लिए सम्मानित किया गया है।

सम्मानित अन्य पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल सूरज कुमार मरकाम, कांस्टेबल मडवी सन्नू, कंपनी कमांडर करोड़ सिंह और कांस्टेबल पुरुषोत्तम देवांगन शामिल हैं, जिन्होंने संकट की घड़ी में अपनी त्वरित सूझबूझ और निडर कार्रवाई से कई जिंदगियां बचाईं।

 

MadhyaBharat 14 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.