Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पीएचडी प्रवेश परीक्षा कथित अनियमितताओं को लेकर दो पक्षों में विवाद
anppur, Dispute between two parties ,over alleged irregularities

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद गहरा गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 14 अगस्त से धरना-प्रदर्शन कर रही है। वहीं 15 अगस्त को नए पीएचडी छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने से मामला गंभीर हो हो गया। इससे जिला मुख्या लय से अतरिक्त पुलिस अधीक्षक को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम छोड़ अतरिक्त पुलिस बल के साथ विश्वविद्यालय जाना पड़ा, जिसके बाद मामला शांत करा धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया।


जानकारी अनुसार जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 14 अगस्त से धरना-प्रदर्शन कर रहा हैं। आज 15 अगस्त को विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुबह मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान नए पीएचडी छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।


पूर्व छात्र रवि त्रिपाठी ने बताया कि कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी 13 अगस्त से गैरमौजूद थे। वह 15 अगस्त की सुबह 5 बजे गुप्त रूप से परिसर में आए। उन्होंने सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया। प्रशासन को आशंका थी कि छात्र कुलपति को ध्वजारोहण से रोकेंगे।


प्रश्नपत्र निजी ईमेल से मंगाए जाने का आरोप
विरोध में कई आरोप लगाए गए हैं। प्रश्नपत्र निजी ईमेल से मंगाए जाने का आरोप है। जीएफआर 2017 और वैधानिक टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अतरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय,एसडीएम बसीम अहमद भट्ट, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी, सुमित केरकेट्टा एसडीओपी अनूपपुर सहित जिले के सभी थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर स्थिती को नियंत्रण कर छात्रों को समझाईस देकर मामले को शांत कराते हुए धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया।

 

अतरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने बताया कि प्रदर्शन छात्रों में बाहरी तत्वों की पहचान की जा रहीं हैं। इसके बाद उचित कार्यवाही की जायेगी।

 

MadhyaBharat 15 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.