Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जेल में जय कन्हैया लाल की कारागार के ताले टूटे
damoh, Jai Kanhaiya Lal , jail, prison locks broken

दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जिला जेल में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। यहां पर संकट मोचन पवन पुत्र हनुमान की विशाल मूर्ति के समीप स्थित मंदिर में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ सनातन धर्म की मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार विधि विधान साथ पूजनार्चन किया। वहीं दूसरी ओर कारागार में भी पूजनार्चन के साथ भगवान कृष्ण के अवतरण दिवस को मनाया गया।

 

इस अवसर पर यहां एक अद्भुत नजारा देखने को मिला कारागार के ताले टूटते और प्रहरी बेहोश होते देखे गये। वासुदेव के स्वरूप में सिर पर टोकने में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप को लेकर जैसे ही आगे बढे वैसे ही जेल परिसर में जयकारे गूंजने लगे थे। बाल स्वरूप में प्रहरी रीना समदडिया के छोटे से नवजात बालक में भगवान के अंश को देख सभी चरण वंदन करने के लिये लालायित दिखे। पानी की टंकी में जमुना जी का स्वरूप मानते हुये वासुदेव का उतरना फिर उसको पार करते हुये आगे बढना और हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारे एक अलग धार्मिक वातावरण को निर्मित कर रहे थे। पालना में श्री कृष्ण के स्वरूप को झुलाना और फिर उत्सव को मनाना प्रारंभ किया गया।

 

जेल उप अधीक्षक सी.एल.प्रजापति के साथ जेल स्टाफ और कैदी बंदियों ने जमकर नृत्य किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ आधुनिक भक्तिमय एवं क्षेत्रीय गीतों पर जमकर झुमे नाचे सभी फिर मटकी भी फोडी गयी। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक सी.एल.प्रजापति ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश पर पूर्व की भांति इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी गयी है। आज सभी को प्रसाद के साथ विशेष भोजन मंे पूडी सब्जी एवं मीठा की व्यवस्था की गयी है। उन्होने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनायें दीं।

 

MadhyaBharat 17 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.