Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बिहार के सासाराम से शुरू हुई कांग्रेस की 'मतदाता अधिकार यात्रा'
patna, Congress

नई दिल्ली । बिहार में कांग्रेस पार्टी की 'वोट अधिकार यात्रा' सासाराम से शुरू हो गई है। सासाराम के सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड में जनसभा हो रही है। इसमें राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

 
कांग्रेस की यह 'मतदाता अधिकार रैली' बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष सघन पुनर्रीक्षण (एसआईआर) और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर आयोजित की गई है। रैली की शुरुआत सासाराम के सुआरा हवाई पट्टी (बियाडा मैदान) से हुई है, जहां कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और 'इंडी' गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। 

 

यह यात्रा में रैली सासाराम से शुरू होकर शाम 4 बजे डेहरी ऑन सोन के अंबेडकर चौक पहुंचेगी, जहां से काराकाट होते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी। तय मार्ग में थाना चौक, पाली रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, बैरन, नबीनगर और औरंगाबाद शामिल हैं। राहुल गांधी शाम 7 बजे औरंगाबाद के रमेश चौक पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह यात्रा एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक बड़ी जनसभा के साथ समाप्त होगी। पटना की जनसभा में ‘इंडी’ गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के कई नेता शामिल होंगे। इस दौरान यात्रा राज्य के औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा जिलों से होकर गुजरेगी।

 

कांग्रेस का दावा है कि यह यात्रा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए की जा रही है।

MadhyaBharat 17 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.