Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्‍य प्रदेश के 14 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट
bhopal, Heavy rain alert, Madhya Pradesh

भोपाल । मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने की वजह से मानसून फि‍र से लौट आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में आज सोमवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 4 जिले- देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में 24 घंटे के अंदर अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और भोपाल संभाग के अन्य 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अगले 3 दिन यहां सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के पश्चिम-दक्षिण हिस्से से मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) भी एक्टिव है। अगले दो से तीन दिन तक इसका असर भी देखने को मिल सकता है। इसलिए अगले 3 दिन तक तेज बारिश का अनुमान है। आज सोमवार को खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश होने की संभावना है।

इससे पहले रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर रहा। खरगोन की रूपारेल नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। बड़वानी के सेंधवा, निवाली क्षेत्र में हुई बारिश से कई कॉलोनियों में पानी भर गया। हालांकि श्योपुर में झमाझम बारिश होने से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं, धार के पीथमपुर में भी तेज बारिश हुई। उधर, भोपाल में धूप खिली रही। इस कारण गर्मी और उमस का अहसास हुआ। दतिया, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, दमोह, जबलपुर में भी हल्की बारिश हुई। खंडवा में करीब पौन इंच बारिश दर्ज की गई। बता दें कि प्रदेश में 16 जून को मानसून ने दस्‍तक दी थी। तब से अब तक औसत 31.3 इंच बारिश हो चुकी है।

MadhyaBharat 18 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.