Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
दिल्ली के 32 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
new delhi, 32 schools ,bomb threats

नई दिल्ली । दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। राष्ट्रीय राजधानी के 32 स्कूलों को सोमवार सुबह बम की धमकी मिली। इनमें से अधिकतर कॉल द्वारका स्थित स्कूलों को मिली हैै। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराया गया और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। जांच के बाद पुलिस ने तफ्तीश के बाद इस धमकी को फर्जी बताया।

अधिकारियों ने बताया कि ये धमकियां सोमवार तड़के ईमेल के जरिए दिल्ली के विभिन्न स्कूलों को भेजी गईं। स्कूल परिसर की गहन जांच की और धमकियों को झूठा बताया, क्योंकि वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

दमकल विभाग के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7.25 से लेकर दाेपहर 12.25 बजे तक दमकल कंट्रोल रूम को दिल्ली के 3स्कूलों में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सभी मामलों में दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इसके अलावा बम और डॉग स्क्वाड के साथ ही अन्य जांच एजेंसी मौके पर पहुंची। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सभी स्कूलों की घंटों जांच करने के बाद सभी कॉल को फर्जी करार दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चाणक्यपुरी और दिल्ली के अन्य स्कूलों को मेल के जरिए बम की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले साल ४० से ज्यादा स्कूलों को इसी प्रकार की धमकियां मिलीं थीं।
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रहे हैं। इसके साथ ही हमने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। इससे पहले दिसंबर महीने में पिछले साल 2024 में भी दिल्ली के कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जो बाद में सभी फर्जी साबित हुए थे।
MadhyaBharat 18 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.