Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पारित हुआ भारतीय पत्तन विधेयक
new delhi,   Lok Sabha,   Rajya Sabha

नई दिल्ली । राज्यसभा में सोमवार को भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। यह विधेयक पहले ही लोकसभा में पारित हो चुका है। विधेयक बंदरगाहों से संबंधित कानूनों को सुदृढ़ करने, एकीकृत बंदरगाह विकास को बढ़ावा देने, व्यापार को सुगम बनाने और भारत के समुद्र तट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। विधेयक पारित होने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 
सदन में बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी सदस्यों ने हंगाम किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने "वोट चोरी" के आरोप लगाए और कहा कि भारत का चुनाव आयोग विपक्षी दलों को "धमका" रहा है। पीठासीन सभापति सस्मित पात्रा ने कहा कि यह मुद्दा बताए गए कार्य से संबंधित नहीं है। इस पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन अभी विधेयक पर चर्चा हो रही है। नड्डा ने कहा कि विपक्ष के व्यवहार के कारण 69 घंटे बर्बाद हो गए हैं। देश इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को देख रहा है। विपक्ष को बहस नहीं, बल्कि "अराजकतावाद, अवरोधवाद" पसंद है। इस बीच विपक्ष ने अपना विरोध जारी रखा। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया ।
 
"माफिया" शब्द पर डीएमके ने जताई आपत्ति
विधेयक पर चर्चा के दौरान तमिलनाडु की डीएमके सरकार पर एआईएडीएमके सांसद थंबीदुरई की टिप्पणी से सदन में थोड़ी देर के लिए हंगामा हुआ। एआईएडीएमके सांसद थंबीदुरई ने भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि डीएमके के सत्ता में आने के बाद से तमिलनाडु में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। डीएमके सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। राज्य के बंदरगाहों से जब्त किए गए नशीले पदार्थों में "डीएमके के लोग" शामिल हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने डीएमके सरकार पर बंदरगाहों के "दुरुपयोग" का आरोप लगाया और कहा कि "डीएमके माफिया" ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं। इस बीच डीएमके सभी सांसद सदन में आ गए और हंगामा करने लगे। पीठासीन सस्मित पात्रा ने "माफिया" शब्द के प्रयोग पर आपत्ति जताई और इसे असंसदीय बताया। डीएमके सदस्य तिरुचि शिवा ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया और थंबीदुरई की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार पर चर्चा इस मामले के संदर्भ में अप्रासंगिक थी। इसे सदन की कार्यवाही से निकाल देना चाहिए। इस पर पीठासीन सभापति पात्रा ने कहा कि इस पर निर्णय उपसभापति लेंगे। हालांकि, थंबीदुरई ने कहा कि उनकी टिप्पणी बंदरगाहों के संचालन से संबंधित है और इसलिए उनकी टिप्पणियां प्रासंगिक हैं।
कांग्रेस के पास नीति नहीं थी
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विधेयक पर चर्चा के जवाब में कहा कि प्रस्तावित कानून बंदरगाहों के संचालन के लिए अनुशासन, स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि केंद्र और राज्य सरकारें इस क्षेत्र में मिलकर काम कर सकें।
उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि दशकों तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन इसके लिए उनके पास नीति नहीं थी। कांग्रेस ने इस मंत्रालय पर ध्यान नहीं दिया, इसलिए केवल एक ही कानून वो बना पाए। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने ग्यारह वर्षों में ग्यारह कानून पेश किए, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने 2004 से 2014 के बीच केवल एक कानून पेश किया। उन्होंने तर्क दिया, "यदि नीतियां पर्यावरण के अनुकूल और जनहितैषी हों, तभी सुधार संभव है।"
सोनोवाल ने कहा कि यह विधेयक देश में बंदरगाहों और नौवहन को सशक्त बनाएगा। उन्होंने प्रस्तावित कानून के पांच महत्वपूर्ण प्रावधानों को गिनवाया। जिसमें अर्थात् एकीकरण - दीर्घकालिक योजना और डेटा-आधारित निर्णय लेने में सुविधा प्रदान करना, "तेज़, पारदर्शी" समाधान प्रदान करने के लिए एक विवाद समाधान तंत्र की शुरुआत, कुशल डेटा विनिमय और संग्रह को सक्षम करने के लिए डिजिटल एकीकरण शामिल है।
 
क्या है भारतीय पत्तन विधेयक

यह विधेयक भारत के बंदरगाहों से जुड़े कानूनों को एक साथ जोड़ने, बंदरगाह के विकास को सुव्यवस्थित करने, व्यापार करने में आसानी बढ़ाने और देश के समुद्री तटों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के मकसद से लाया गया है। इस विधेयक में प्रमुख बंदरगाहों के अलावा अन्य बंदरगाहों के लिए राज्य समुद्री बोर्ड बनाने का प्रावधान है। साथ ही, बंदरगाह क्षेत्र के विकास के लिए समुद्रीय राज्य विकास परिषद बनाने का भी प्रावधान है। विधेयक में यह भी प्रावधान है कि बंदरगाहों पर प्रदूषण, आपदा, आपात स्थिति, सुरक्षा, नेविगेशन और डाटा प्रबंधन को लेकर बेहतर व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, भारत की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों का पालन, बंदरगाहों का संरक्षण और बंदरगाहों से जुड़े विवादों के समाधान के लिए विवाद निवारण तंत्र भी बनाने का भी प्रावधान है।

MadhyaBharat 18 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.