Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
वोट चोरी का झूठा भ्रम फैला रही कांग्रेस: डॉ विजय शंकर मिश्रा
raipur, Congress is spreading false ,vote theft

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने सोमवार को एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वोट चोरी का कांग्रेस झूठा भ्रम फैला रही है। कांग्रेस को निर्वाचन की मामूली समझ भी नही है, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी उसी राह पर चल रहे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के चुनाव को लेकर जारी नियमो को पढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि छत्तीसगढ़ राज्य में सम्पन्न विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान बैज ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक व्यक्ति को निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए अधिकृत किया था, जो छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईओ) जाकर मतदाता सूची कार्य को देखते थे और 'सब कुछ सही है' कहकर सभी दस्तावेजों पर दस्तखत तक किए हैं। जब कांग्रेस द्वारा नियुक्त व्यक्ति ने सब कुछ वेरीफाई कर दस्तखत किया है, अब चुनाव सम्पन्न होने के बाद सवाल उठाना बेमानी है।

डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि दरअसल कांग्रेस राज्य ही नही देश मे मुद्दों के अभाव से जूझ रही है। इसलिए झूठे और निराधार आरोप लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की असफल कोशिश कर रही है, जिसे देश ही नही प्रदेश की जनता भी भली भांति समझ रही है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को हटाने की मांग कांग्रेस कर रही है, लेकिन उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि पूरे देश में चुनाव आयोग व कार्यालयों में कहीं भी स्थायी नियुक्ति नहीं होती। चुनाव से दौरान अधिकारी कर्मचारी राज्य और केंद्र सरकार प्रतिनियुक्ति पर लिए जाते है। चुनाव के समय जो अधिकारी कार्य करते है, उनके श्रम साध्य का भी कांग्रेस मजाक बना रही है। डॉ. मिश्रा ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस के लोगों को तो केवल एक परिवार ही सही लगता है, तो क्या कांग्रेस की मंशा के अनुरूप राहुल गांधी को मुख्य चुनाव आयुक्त बना दें?

 

 

MadhyaBharat 18 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.