Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नशे में टल्ली होकर अस्पताल पहुंचा शिक्षक
balrampur,   teacher reached , hospital after getting drunk

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में इन दिनों शराबी शिक्षकों का बोल बाला है। कभी शराब पीकर छात्राओं के साथ टीचर का थिरकते हुए वीडियो वायरल होता है तो कभी नशे में शिक्षक निक्कर में ही स्कूल पहुंचकर पढ़ाने लग जाते हैं।

 

ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में शराब के नशे मस्त होकर आरोपित टीचर शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां उसने उपस्थित चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार किया साथ ही गाली गलौज और जान से मारने तक की धमकी दे डाली।

 

फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक को जेल दाखिल कर दिया है।

 

पुलिस के द्वारा साेमवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर आफताब अंसारी (38 वर्ष) ने शंकरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि, स्वतंत्रता दिवस की शाम करीब 7.30 बजे जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक प्रबोध एक्का (40 वर्ष) शराब के नशे धुत होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां उसने ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार कर गंदी गंदी गाली दी। इससे भी आरोपित का मन नहीं भरा तो उसने चिकित्सकों को बिन वजह जान से मारने की धमकी दे डाली। भयभीत होकर डॉक्टर आफताब ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

शिकायत मिलते ही थाना शंकरगढ़ ने कार्रवाई शुरू की। और विभिन्न धाराओं के तहत मुकदम दर्ज कर आरोपित शिक्षक प्रबोध एक्का को आज सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

MadhyaBharat 18 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.