Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान
new delhi, Team India announced , Asia Cup 2025

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने मंगलवार को यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी है। टी20 विश्व कप 2024 के नायक जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव की एक साल से अधिक समय बाद टीम में वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है।

बुमराह ने आखिरी बार जून 2024 में टी20 विश्व कप के फाइनल में खेला था, जहां उन्होंने 2/18 के शानदार आंकड़े के साथ भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह उस टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे। हालांकि, चोटों और वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वह लंबे समय से सफेद गेंद क्रिकेट से दूर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। गिल की भी टी20 फॉर्मेट में वापसी हुई है। इस पर कप्तान सूर्यकुमार ने कहा, “जब गिल ने पिछली बार टी20 खेला था तो वह उपकप्तान थे। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट के कारण उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। हम खुश हैं कि वह वापस आए हैं।”

टीम चयन को लेकर सूर्यकुमार ने अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है और वह टीम को बैटिंग के साथ बॉलिंग विकल्प भी देते हैं। हालांकि, टीम कॉम्बिनेशन के कारण कुछ खिलाड़ियों को बाहर होना ही था। हालांकि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है, बल्कि उन्हें स्टैंडबाय के रूप में रखा गया है।

भारत की एशिया कप 2025 टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी- प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

MadhyaBharat 19 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.