Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाराष्ट्र में भारी बारिश से १२ लोगों की मौत
mumbai, 12 people died , rains in Maharashtra

मुंबई । महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई जिलों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन बुरी तरह 

प्रभावित हुआ है वहीं विभिन्न घटनाओं में अब तक १२ लोगों की मौत हो गई है। साथ ही सैकड़ों घर गिर गए हैं और ५ लाख एकड़ जमीन पर फसल बर्बाद हो गई है। मुंबई में मीठी नदी में बाढ़ आ जाने से जहां कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, वहीं रेलवे पटरियों पर जलभराव होने से मुंबई की लाइफ लाइन लोकल रेलवे सेवा बाधित हो गई है। सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। इसी तरह बारिश की वजह से दृश्यमानता (विजिबिलटी)कम होने से हवाई सेवा पर असर पड़ा है।


राज्य के आपातकालीन विभाग के मंत्री गिरीष महाजन ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बारिश की वजह से आम जनजीवन पर व्यापक असर है। बरसात से विभिन्न घटनाओं में अब तक १२ लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों जानवर मर गए हैं। लोकल ट्रेनों के साथ ड़  व्यवस्था भी चरमरा गई है। बारिश के 

कारण जगह जगह बसें फंस गई है। हवाएं सेवाओं में भी देरी हो रही है। मुंबई में मीठी नदी के आस पास बसे लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम तैनात कर दी गई है।

 

मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि नांदेड़, कोल्हापुर, रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग , नासिक, सातारा, रायगढ़ आदि जिलों में भी नदियों का जलस्तर बढ़ा है, इन जिलों में जिला प्रशासन, एनडीआरएफ की टीमें काम कर रही हैं।


मुंबई में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके साथ ही समुद्र में ज्वार आया हुआ है। इससे मुंबई शहर का पानी समुद्र में नहीं जा पा रहा है। इससे अचानक मीठी नदी ने खतरे के निशान को पार कर लिया है। इससे कुर्ला, पवई, बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स आदि इलाकों में पहले मजले तक पानी पहुंच गया है। क्रांति नगर पूरा मीठी नदी की बाढ़ से घिर गया है। यहां एनडीआरएफ और जिला प्रशासन ने अब तक २२५ लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचा दिया है। यहां राहत और बचाव कार्य तीव्र गति से जारी है।

 

यही नही भारी बारिश से अंधेरी सबवे, मिलन सबवे, मालाड सबवे भर गया है , जिससे इन इन सबवे को बंद कर दिया गया है। भारी बारिश से पालघर जिले के वसई में मीठागार नामक इलाके में १४५ परिवार पानी में घिर गए हैं, इसी तरह नालासोपारा और विरार में भी सैकड़ों इमारतों के आस पास बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है। इसी तरह ठाणे जिले के मुंब्रा, भिवंडी, मीरा भाईंदर आदि इलाकों में जलभराव हो गया है, इससे नागरिकों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

MadhyaBharat 19 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.