Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कांग्रेस नेताओं के वोट चोरी वाले बयान पर बीजेपी विधायक का पलटवार
bhopal, BJP MLAm hits back at Congress

भाेपाल । कांग्रेस नेताओं के वोट चोरी वाले बयान पर राजधानी भाेपाल की हूजुर विधानसभा से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस पगला गई है। कांग्रेस को लगता है कि इसका जैसा अतीत रहा है वैसे ही वह दूसरों को समझती है। उनके नेताओं ने ही वोट चोरी की है, उनके ही नेताओं ने दो-दो नाम लिखवाए हैं। उनके नेताओं ने कई बार प्रयोग किए और इसलिए कांग्रेस जानबूझकर लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है। वह संविधान को, न्यायपालिका को और निर्वाचन आयोग को ठेंगा दिखाना चाहती है।

 
 

ी विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार काे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जैसे कांग्रेस की सरकार पहले वोट चोरी से बनती थी।पहले की सरकार निर्वाचन आयोग को पंगु बनाए रखती थी। सच पूछो तो निर्वाचन आयोग का असली मतलब तो टी.एन. सेशन के बाद शुरू हुआ।इससे पहले तो भारत के नागरिक निर्वाचन आयोग को नहीं समझते थे, सरकार ही समझते थे। कांग्रेस ने कलेक्टर से लेकर सबका दुरुपयोग किया।यह तो इंदिरा गांधी जी के आपातकाल ने बता दिया कि इंदिरा जी ने आपातकाल क्यों लगाया था। अगर चुनाव हार गई थीं तो माननीय न्यायालय को भी ठेंगा दिखा दिया था और इसलिए कांग्रेस अपनी बदतमीजियों को लोकतंत्र पर न थोपे।

 
 

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपनी पागलपंती से लोकतंत्र को शिकार न बनाए। वह संविधान को, न्यायपालिका को और निर्वाचन आयोग को ठेंगा दिखाना चाहती है। चाहे उमंग सिंगार जी हों, चाहे राहुल गांधी जी हों, चाहे खड़गे जी हों या दूसरे नेता हों—हर ओर पराजय के भय के कारण अभी से परिणाम को ध्यान में रखते हुए माहौल बना रही है। ताकि कांग्रेस के अंदर बगावत न हो और कांग्रेसी राहुल गांधी से इस्तीफा न मांगें। अपना इस्तीफा बचाने के लिए यह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी झूठ बोल रहे हैं।

 
MadhyaBharat 19 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.